अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को बिहारशरीफ स्थित पार्टी कार्यालय में “बूथ सशक्तिकरण विजय अभियान” के अंतर्गत नालंदा विधानसभा क्षेत्र के बिहारशरीफ मंडल की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री रजनीश कुमार ने की, जबकि कार्यक्रम का संयोजन लोकसभा संयोजक सुधीर कुमार ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, जनसेवा, और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से प्रेरित करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के संकल्प को दोहराया। कार्यशाला में यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता “हर बूथ भाजपा मजबूत” के मंत्र के साथ समर्पित भाव से कार्य कर रहा है।
“बूथ जीता, चुनाव जीता” के मूल मंत्र को दोहराते हुए बिहारशरीफ ग्रामीण मंडल पश्चिमी में आयोजित इस कार्यशाला में नालंदा विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विजय के लिए अपने पूर्ण समर्पण का संकल्प लिया।
लोकसभा संयोजक सुधीर कुमार ने कहा कि संगठन और जनसेवा के पथ पर भाजपा का हर कार्यकर्ता प्रतिबद्ध है, और बूथ स्तर पर सशक्त संगठन ही किसी भी चुनावी विजय की आधारशिला है।