संजय कुमार
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। नालंदा ब्लड ग्रुप से जुड़े बिहारशरीफ के बैगनाबाद मोहल्ला निवासी मो. शाकिर उर्फ मया ने सऊदी अरब में रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की है। शाकिर पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्य और रक्तदान से जुड़े हैं तथा बिहारशरीफ में भी कई बार रक्तदान कर जरूरतमंदों को जीवनदान दे चुके हैं। वर्तमान में वे बिहार से बाहर रह रहे हैं, इसके बावजूद उन्होंने विदेश में भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए एक बांग्लादेशी मरीज मीर हुसैन को रक्तदान कर नया जीवन दिया।
शाकिर ने बताया कि रक्तदान करने से मन को सुकून मिलता है और कई मरीजों को नई जिंदगी मिलती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि सभी लोग आगे आकर रक्तदान करें, क्योंकि रक्तदान करने वाला वास्तव में समाज का हीरो होता है। उन्होंने कहा कि जब तक वे स्वस्थ हैं, रक्तदान करते रहेंगे।
नालंदा ब्लड ग्रुप के सदस्य न केवल बिहार, बल्कि दुबई, कतर, सऊदी अरब, नेपाल, भूटान समेत विभिन्न देशों और भारत के कई राज्यों में भी सक्रिय रूप से रक्तदान कर मानव सेवा में जुटे हैं। संस्था निरंतर जरूरतमंदों की मदद कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रही है।
सऊदी अरब में नालंदा ब्लड ग्रुप सदस्य शाकिर ने किया रक्तदान
Written by Sanjay Kumar
Published on:



