हरिओम कुमार
हरनौत (नालंदा)। प्रखंड के सोराडीह पंचायत अंतर्गत भेड़िया गांव में शनिवार को सांसद कौशलेंद्र कुमार ने सांसद निधि से निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया। यह सड़क तीन लाख रुपये की लागत से बनाई गई है, जो रामावतार रविदास के घर के निकट से जयराम पासवान के कुआं तक जाती है। सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी और बरसात के दिनों में होने वाली परेशानी से भी राहत मिलेगी।
उद्घाटन के मौके पर सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि हर घर नल-जल योजना, घर-घर शौचालय, गांव-गांव पक्की सड़क और राज्य में पूर्ण शराबबंदी जैसी योजनाएं धरातल पर दिखाई दे रही हैं।

सांसद ने कहा कि बिहार में अब कानून का राज स्थापित हो चुका है और राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आने वाले समय में बिहार विकास के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील भी की।
इस अवसर पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष रविकांत कुमार, जदयू नेता जयराम पासवान, भूतपूर्व मुखिया सच्चिदानंद सिंह, उपमुखिया पति अरुण कुमार सिंह, जदयू नेता देवेंद्र प्रसाद सिंह सहित कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित थे।






