हॉकी इंडिया ने कृष्णन बी पाठक को 150 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करने पर दी बधाई

Written by Subhash Rajak

Published on:

सुभाष रजक
राजगीर(अपना नालंदा)।भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर कृष्णन बी पाठक ने रविवार को 150 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे किए, यह मील का पत्थर उन्होंने हीरो मेन्स एशिया कप राजगीर 2025 में जापान के खिलाफ मैच में हासिल किया।
28 वर्षीय पाठक पंजाब के कपूरथला के हैं और 2016 में लखनऊ में हुए एफआईएच जूनियर वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय जूनियर टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने जनवरी 2018 में सीनियर टीम में डेब्यू किया और तब से भारत की कई महत्वपूर्ण जीतों में अहम भूमिका निभाई— 2018 एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी, 2022 हांगझोउ एशियाई खेलों का स्वर्ण, और 2023 व 2024 एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब।
पाठक को दो बार हॉकी इंडिया बलजीत सिंह अवार्ड फॉर गोलकीपर ऑफ द ईयर (2019, 2022) और 2024 में अर्जुन अवार्ड भी मिल चुका है।
उनके माइलस्टोन पर प्रतिक्रिया देते हुए कृष्णन बी पाठक ने कहा,”भारत का 150 बार प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए और मेरे परिवार के लिए बेहद खास पल है। मैं अपने कोचों, साथियों और हॉकी इंडिया का आभारी हूं और आगे भी टीम की सफलता में योगदान देना चाहता हूं।”
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की और महासचिव भोला नाथ सिंह ने पाठक को बधाई देते हुए उनके समर्पण और योगदान की सराहना की।

Leave a Comment