“भारतीय हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत : कजाकिस्तान को 15-0 से हराया, तीन खिलाड़ियों की हैट्रिक”

Written by Subhash Rajak

Published on:

सुभाष रजक
राजगीर (अपना नालंदा)।भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने हीरो एशिया कप राजगीर बिहार 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने अंतिम पूल-ए मुकाबले में कजाकिस्तान को 15-0 से पराजित कर दिया। इस जीत के साथ भारत ने तीनों मैच जीतकर पूल ए में शीर्ष स्थान हासिल किया। मैच में भारत के तीन खिलाड़ियों ने हैट्रिक लगाई।राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अभिषेक (5’, 8’, 20’, 59’), सुखजीत सिंह (15’, 32’, 38’) और जगराज सिंह (24’, 31’, 47’) ने हैट्रिक पूरी की। वहीं कप्तान हरमनप्रीत सिंह (26’), अमित रोहिदास (29’), संजय (54’), दिलप्रीत सिंह (55’) और राजिंदर सिंह (32’) ने भी गोल किए।मैच की शुरुआत से ही भारत ने आक्रामक खेल दिखाया। 5वें और 8वें मिनट में अभिषेक के गोलों से बढ़त मिली। पहले क्वार्टर के अंत में सुखजीत ने तीसरा गोल दागा।

NMOPS observed black day demanding restoration of old pension, employees expressed their protest by tying black ribbons”


दूसरे क्वार्टर में भारत ने दबदबा बनाए रखा। अभिषेक ने हैट्रिक पूरी की, इसके बाद जगराज, हरमनप्रीत और अमित ने गोल कर स्कोर 7-0 कर दिया।तीसरे क्वार्टर में जगराज, राजिंदर और सुखजीत ने लगातार गोल किए और स्कोर 11-0 हो गया। चौथे क्वार्टर में जगराज, संजय, दिलप्रीत और अभिषेक ने गोल दागकर मैच 15-0 से भारत के नाम किया।
अन्य परिणाम :कोरिया ने बांग्लादेश को 5-1 से हराया।मलेशिया ने चीनी ताइपे को 15-0 से पराजित किया।चीन और जापान का मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा।

Leave a Comment