राजगीर में होगा ऐतिहासिक संविधान सुरक्षा सम्मेलन : पूर्व विधायक अनिल सिंह

Written by Subhash Rajak

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ।राजगीर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अति पिछड़ा प्रकोष्ठ) के बैनर तले आयोजित होने वाले संविधान संरक्षण सम्मेलन की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। यह जानकारी चंडी के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह ने चंडी स्थित अपने आवास पर आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान दी।

पूर्व विधायक अनिल सिंह ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के स्वागत की तैयारियों को लेकर हरनौत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को सम्मेलन में भाग लेने का आमंत्रण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगरनौसा, चंडी और हरनौत प्रखंड के दर्जनों गांवों में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि राजगीर में जगह-जगह होल्डिंग्स, झंडे, बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं, कई स्थानों पर तोरण द्वार (वेलकम गेट) भी बनाए गए हैं, जिससे राहुल गांधी के आगमन का स्वागत भव्य तरीके से किया जा सके।

पूर्व विधायक ने दावा किया कि यह सम्मेलन न केवल अति पिछड़ा समाज को संविधान के प्रति जागरूक करने का कार्य करेगा, बल्कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Comment