हरनौत विधायक हरिनारायण सिंह ने तीन ग्रामीण सड़क योजनाओं का किया शुभारंभ

Written by Sanjay Kumar

Published on:

चंडी (अपना नालंदा)।हरनौत विधानसभा क्षेत्र के चंडी प्रखंड में सोमवार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत तीन महत्वपूर्ण सड़क निर्माण योजनाओं का विधिवत शुभारंभ किया गया। इन योजनाओं का उद्घाटन हरनौत के विधायक एवं पूर्व मंत्री हरिनारायण सिंह ने किया। सड़क निर्माण योजनाओं की शुरुआत से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर देखी गई।
पहली योजना के तहत ग्राम पंचायत तुलसीगढ़ के गोपीबीघा गांव में एनएच-30ए से रविदास टोला तक 0.850 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा, जिसकी प्राक्कलित राशि 119.84 लाख रुपये है। दूसरी योजना ग्राम पंचायत रुखाई के रुखाई गांव में आरडब्ल्यूडी सड़क से मुसहरी टोला तक 1.800 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण से जुड़ी है, जिसकी अनुमानित लागत 219 लाख रुपये है। वहीं तीसरी योजना ग्राम पंचायत अमरौरा के अमरौरा गांव में आरडब्ल्यूडी सड़क से पासवान टोला तक 1.210 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण की है, जिस पर 194 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।


तीनों स्थानों पर ग्रामीणों ने विधायक हरिनारायण सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया और पुष्पमाला तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और आगे भी विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
कार्यक्रम में जदयू के कई नेता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें नालंदा जिला जदयू उपाध्यक्ष अनिल कुमार, समाजसेवी प्रेम कुमार सिन्हा, चंडी प्रखंड जदयू अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह उर्फ सुनिल मुखिया, जिला उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार, तुलसीगढ़ पंचायत जदयू अध्यक्ष मनोज सिंह, अमरौरा पंचायत जदयू अध्यक्ष भूषण कुमार, रुखाई पंचायत के मुखिया मधुसूदन प्रसाद, माधोपुर के पूर्व मुखिया रविंद्र कुमार सिंह, जदयू नेता विद्यु भूषण शाही, ब्रह्मचारी प्रसाद, योगेंद्र मुखिया तथा गोपीबीघा के बूथ अध्यक्ष रौशन कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।

Leave a Comment