बिहारशरीफ वाईपास में सोमानी टाइल्स शो रूम का भव्य उद्घाटन

Written by Sanjay Kumar

Published on:

विजय प्रकाश उर्फ पिन्नू
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। बिहारशरीफ वाईपास में सोमानी टाइल्स के नए शो रूम का भव्य उद्घाटन नालंदा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग और व्यवसायी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सांसद ने कहा कि बिहार तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि राज्य में भय का माहौल समाप्त हुआ है और सुशासन का राज स्थापित हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार मॉडल का अनुसरण अब अन्य राज्य भी कर रहे हैं।


सोमानी टाइल्स के प्रोपराइटर रघुवेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि बिहारशरीफ शहर में ग्राहकों को उचित कीमत पर ब्रांडेड टाइल्स, मार्बल और सैनिटरी सामान उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम लोगों की पहुंच में उच्च गुणवत्ता के उत्पाद उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है।
समारोह में लालगंज विधायक संजय सिंह सहित अभय सिंह राठौर, ज्ञानेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार एवं अन्य अतिथि मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने नए शो रूम के उद्घाटन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए व्यवसाय की सफलता की कामना की।

Leave a Comment