सरदार बिगहा खेल मैदान में राज्य खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, छात्र-छात्राएं दिखा रहे खेल प्रतिभा

Written by Subhash Rajak

Published on:

विजय प्रकाश उर्फ पिन्नु
नूरसराय(अपना नालंदा)।प्रखंड के सरदार बिगहा खेल मैदान में शनिवार से तीन दिवसीय बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन प्रधानाध्यापक मो. मोअज्जम अहसन, उपेंद्र कुमार और विजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रतियोगिता के पहले दिन 100 मीटर, 600 मीटर और 800 मीटर दौड़, वॉलीबॉल और लांग जंप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रखंड के दर्जनों स्कूलों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में सफल खिलाड़ियों को 8 जुलाई को सम्मानित कर प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मो. मोअज्जम अहसन ने कहा कि “खेल मानसिक और शारीरिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। आज खेल में मान, सम्मान, शोहरत और पैसा सब कुछ है। बिहार सरकार ने खिलाड़ियों के लिए नौकरी का भी रास्ता खोला है। ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ अब हकीकत है।”

प्रतियोगिता में सफल खिलाड़ी आगे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

इस आयोजन में शिक्षकों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रमुख रूप से सियाशरण प्रसाद, रामाधीन प्रसाद, जगरनाथ पांडेय, प्रतिभा कुमारी, पप्पू कुमार, श्यामा देवी, चंद्रमणि कुमार, स्मिता कुमारी आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Comment