गोखुलपुर विद्यालय शिक्षा समिति का पुनर्गठन, पिंकी देवी बनीं सचिव

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
हरनौत । नेहुसा पंचायत स्थित प्राइमरी स्कूल गोखुलपुर में शुक्रवार को विद्यालय शिक्षा समिति के पुनर्गठन के लिए अभिभावकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वार्ड सदस्य ओंमकार कुमार ने की, जबकि पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी शशिकांत पासवान ने निभाई।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह पदेन सदस्य रविंद्र पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वसम्मति से पिंकी देवी को समिति का सचिव चुना गया। जीविका समूह से नीलम देवी और दहनी देवी को सदस्य बनाया गया। इसके अलावा वरिष्ठ शिक्षिका विभा कुमारी, अति पिछड़ा वर्ग से सुगनी देवी व रूबी देवी, अनुसूचित जाति से पुष्पा देवी व ममता देवी तथा सामान्य वर्ग से डॉली पांडे को सदस्य चुना गया।

बाल संसद से अभिषेक कुमार को समिति में प्रतिनिधित्व दिया गया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग और भूमिदाता श्रेणियों से कोई प्रतिनिधि नहीं मिला। यह समिति आगामी तीन वर्षों के लिए गठित की गई है।

Leave a Comment