सुधीर प्रसाद
बेन (अपना नालंदा)। बेन थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष रविराज सिंह ने बताया कि मारपीट के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रामबाबू मिस्त्री (55 वर्ष), पिता स्वर्गीय राजेंद्र मिस्त्री, श्रीकांत मिस्त्री (30 वर्ष), राहुल कुमार (20 वर्ष) तथा एक विधि-विरुद्ध बालक प्रिंस कुमार को उनके घर के पास से गिरफ्तार किया। सभी अभियुक्त ग्राम बेनीया बीघा, थाना बेन के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि उक्त सभी आरोपितों के विरुद्ध पूर्व से नामजद प्राथमिकी दर्ज थी, जिसके आधार पर गिरफ्तारी की गई।
इसी क्रम में एक अन्य कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम खेदु बिगहा निवासी रवि कुमार (38 वर्ष), पिता सिद्धेश्वर प्रसाद, को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष के अनुसार अभियुक्त इथेनॉल फैक्ट्री के समीप खेत में छिपाकर रखी लगभग 70 लीटर देसी शराब की वटाई कर रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से शराब बरामद करते हुए उसे हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
मारपीट व अवैध शराब मामले में चार नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, 70 लीटर देसी शराब बरामद
Written by Sanjay Kumar
Published on:







