खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ ।शुक्रवार को जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सफल आयोजन को लेकर समाहरणालय सभागार में संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों को उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई और आवश्यक निर्देश दिए गए।

उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन आगामी 4 मई से 15 मई, 2025 तक बिहार राज्य के पांच जिलों — पटना, राजगीर (नालंदा), भागलपुर, गया एवं बेगूसराय में किया जा रहा है। नालंदा जिले में फेंसिंग, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग और कबड्डी खेलों का आयोजन प्रस्तावित है।

जिलाधिकारी ने बैठक में खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था, भोजन, सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, खेल मैदान की तैयारी, पेयजल, स्वच्छता, परिवहन, शौचालय इत्यादि व्यवस्थाओं को समय पर दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले की गरिमा के अनुरूप आयोजन हो और खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

इस अवसर पर नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन शाखा के अपर समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी (गोपनीय शाखा), अनुमंडल पदाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में सभी अधिकारियों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारियों की जानकारी दी और आयोजन को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Comment