अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ।आज सोमवार को सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की असीम कृपा से संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में शाखा राजगीर द्वारा विस्थापित संत निरंकारी सत्संग में सत्संग का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय ज्ञान प्रचारक सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने गुरु गद्दी से साध संगत को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञान के साथ-साथ विवेक का होना भी अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि इंसान को गुरु के बिना मोक्ष की प्राप्ति संभव नहीं है। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए गुरुजनों की शरण में जाना आवश्यक है। सद्गुरु के माध्यम से ही ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति संभव है।
अर्थप्रधान इस युग में, अपार दौलत हासिल करने के बावजूद भी इंसान सच्ची शांति नहीं पा रहा है। शांति केवल आत्मज्ञान और सद्गुरु की कृपा से ही संभव है।
कार्यक्रम में मुखी रामविलास, सेवादल संचालक भीम चौधरी, संचालिका अनीता कुमारी गुप्ता, लेखपाल बंगाली राजवंशी, कैशियर नंदू महात्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सत्संग का श्रवण किया और सद्गुरु चरणों में आस्था प्रकट की।




