जिलाधिकारी ने किया लोकाइन नदी तटबंध मरम्मती कार्य का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Written by Subhash Rajak

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ । शनिवार को नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने हिलसा अनुमंडल अंतर्गत करायपरशुराय प्रखंड के मकरौता पंचायत स्थित मुशाढ़ी के पास लोकाइन नदी तटबंध की मरम्मती कार्य का स्थल निरीक्षण किया।

उल्लेखनीय है कि बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा तटबंध की मरम्मती का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। तटबंध की स्थिति और कार्य की प्रगति को परखने के लिए जिलाधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे और सम्बंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के अवसर पर अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), अनुमंडल पदाधिकारी (हिलसा), बाढ़ नियंत्रण के कार्यपालक अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जनता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरम्मती कार्य को तय समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि किसी भी संभावित आपदा से पहले तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हो।

Leave a Comment