अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ। “हाँको रथ हम पान हैं” आंदोलन से निकली इंडियन इंकलाब पार्टी ने नालंदा में अपनी संगठनात्मक टीम को मजबूत करते हुए दीपक कुमार को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आईपी गुप्ता की नवगठित टीम विस्तार रणनीति का हिस्सा है।
दीपक कुमार की नियुक्ति के साथ ही जिले के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जो पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता का संकेत है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश कुमार पान ने कहा कि दीपक कुमार एक अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने समाजहित में लगातार काम किया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी की गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी के सिद्धांतों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आईपी गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार प्रसाद, इंडियन इंकलाब यंग मूवमेंट के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सिंह, अखिल भारतीय पान महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सियासरण, युवा जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार, उपाध्यक्ष विनय कुमार, प्रखंड अध्यक्ष नितीश कुमार, संतोष तांती, प्रमोद तांती, संजीत कुमार, वरुण कुमार, राजू कुमार, रंजीत कुमार, कोर कमिटी सदस्य साहब तांती, श्रीचंद तांती, सुरेंद्र तांती, सुरेश प्रसाद, बिरजू तांती, अखिल भारतीय पान महासंघ की प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता कुमारी गुप्ता, नंदू तांती, शिवकुमार तांती, धीरज कुमार, भोला कुमार समेत जिले के कई लोगों ने दीपक कुमार को बधाई दी।