डैफोडिल पब्लिक स्कूल का शानदार परीक्षा परिणाम, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का मान

Written by Sanjay Kumar

Published on:

संजय कुमार
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। डैफोडिल पब्लिक स्कूल, मंगला स्थान, बिहारशरीफ के छात्रों ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों वर्गों में अनेक छात्र-छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

12वीं कक्षा का परिणाम:
कुल 51 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें 35 छात्र और 16 छात्राएं शामिल थीं।

90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र: 03

80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र: 09

विद्यालय के टॉपर्स (12वीं):

  1. सौरव राज – 93.8%
  2. आयुष राज – 91.8%
  3. जाह्नवी प्रियदर्शिनी – 90.2%

10वीं कक्षा का परिणाम:
कक्षा 10वीं में कुल 186 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 101 छात्र और 85 छात्राएं थीं।

90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र: 27

80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र: 48

विद्यालय के शीर्ष 10 टॉपर्स (10वीं):

  1. रोशन राज कुमार – 96.4%
  2. रोहित कुमार – 95.4%
  3. माधव रंजन – 94.2%
  4. हंशिका कुमारी – 94%
  5. मंजीत कुमार – 93.8%
  6. पीयूष कुमार – 93.6%
  7. आदित्य कुमार – 92.8%
  8. श्रृष्टि कुमारी – 91.8%
  9. आराध्या क्रि अभिताशी – 91.8%
  10. सुरभि – 91.6%

विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Comment