अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ ।भारतीय जनता पार्टी नालंदा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश कुमार का दायित्व ग्रहण समारोह बुधवार को बिहारशरीफ स्थित आईएमए हॉल में भव्य आयोजन के साथ संपन्न हुआ। समारोह में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही जिन्होंने राजेश कुमार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कराया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार, भाजपा प्रदेश महामंत्री ललन मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी संतोष पाठक, तथा क्षेत्रीय सह प्रभारी जितेन्द्र नीरज मंचासीन रहे। सभी नेताओं ने राजेश कुमार को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की अपील की।
डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दें और लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त करने की आवश्यकता पर बल दिया।
प्रदेश महामंत्री ललन मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा को नालंदा में अभूतपूर्व मजबूती दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे संगठनात्मक शक्ति के बल पर जनता का भरोसा जीतें।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन विश्वकर्मा, प्रो. रामसागर सिंह, लोकसभा संयोजक सुधीर कुमार, जिला महामंत्री अविनाश कुमार सिंह, शैलेन्द्र कुमार, रीना कुमारी, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह, अरविंद पटेल, अमित गौरव, श्याम किशोर सिंह, जिला मंत्री डॉ. अशुतोष कुमार, तेजस्विता राधा,
साबो देवी, रंजू कुमारी, रवि राज, शिवलाल यादव, जिला मीडिया सह प्रभारी अमरेश कुमार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुमार, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रज्ञा भारती, सोनू कुमार हिंदू, मंडल अध्यक्ष धनंजय कुमार, नीरज कुमार डब्ल्यू, विपिन कुमार, विकास कुमार,
अविनाश कुमार, राजू माहुरी, अमित शान सिंह, संजय कुमार, धीरज पाठक, ललन कुमार, गोपाल कुमार, मणिकांत पासवान, रजनीश कुमार, मुकेश कुमार, सन्नी कुमार, आज़ाद कुमार, सूर्य भूषण सिंह, राजीव कुमार, सुभाष सिंह, निराला कुमार, विश्वनाथ कुमार, मनस्वी शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।




