भाजपा का 46वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, जिलाध्यक्ष ने फहराया पार्टी का ध्वज

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ। भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ई. रविशंकर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पार्टी ध्वज फहराया गया और कार्यालय को भव्य रूप से फूल-मालाओं एवं पार्टी झंडों से सजाया गया। समारोह की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

बीजेपी स्थापना दिवस

इस मौके पर जिलाध्यक्ष ई. रविशंकर प्रसाद सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसका निर्माण करोड़ों कार्यकर्ताओं के खून-पसीने और समर्पण से हुआ है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता समाज और राष्ट्रहित की भावना से सदैव कार्यरत रहते हैं। यह सेवा भावना हमारे मनीषियों की प्रेरणा का परिणाम है।

जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि भाजपा सरकार की अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं से आज देश के करोड़ों नागरिक, विशेषकर गरीब और असहाय लोग लाभान्वित हो रहे हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान और अटल बिहारी वाजपेयी जी के सुशासन की कल्पना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी का स्थापना दिवस हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए एक उत्सव है, जो हमें पुनः अपने दायित्वों की याद दिलाता है। हमें सदैव जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए।

इस अवसर पर जिला महामंत्री शैलेन्द्र कुमार, लोकसभा संयोजक सुधीर कुमार, जिला मंत्री रवि राज, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रज्ञा भारती, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव, भाजपा नेता साबो देवी, डॉ. अशुतोष कुमार, उपेन्द्र राजवंशी, जिला मीडिया सह प्रभारी सह निवर्तमान बिहारशरीफ महानगर अध्यक्ष अमरेश कुमार, विजय लक्ष्मी, शितेश गुंजन, मनोज कुमार चौधरी, अमित शान सिंह, मंडल अध्यक्ष रजनीश कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment