अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ।भारतीय जनता पार्टी के द्वारा “विकसित भारत का अमृत काल : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” के 11 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर बिहार शरीफ नगर दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष अविनाश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को भरावपर स्थित श्री दुर्गा मंदिर संगत में संकल्प सभा का आयोजन किया गया।
सभा में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी अमरेश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि वर्ष 2013 में जब मोदीजी ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में संकल्प लिया था — “सौगंध मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं झुकने दूंगा”, उन्होंने उस वचन को पूर्णतः निभाया है।
उन्होंने कहा कि आज भारत हर क्षेत्र में तेज़ गति से प्रगति कर रहा है, और वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने ऑपरेशन सिंधूर का जिक्र करते हुए कहा कि अब भारत अपनी सुरक्षा के लिए दुश्मन के घर में घुसकर कार्रवाई करता है। भारतीय सेना पहले से कहीं अधिक सशक्त हुई है।
नगर अध्यक्ष अविनाश कुमार ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उपस्थित कार्यकर्ताओं को 2047 तक विकसित भारत निर्माण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों को भी अपनी सहभागिता तय करनी होगी।
कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, महामंत्री चंदन कुमार, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार, मंत्री संजय सिंह, महिला सदस्य संगीता देवी, सावित्री देवी, सुमन देवी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।