भाजपा ने नालंदा के विभिन्न मंडलों में की कार्यसमिति बैठक, बूथ सशक्तिकरण पर दिया गया विशेष जोर

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ। भारतीय जनता पार्टी नालंदा द्वारा मंगलवार को जिला अध्यक्ष राजेश कुमार के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न मंडलों में कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। इनमें बिहारशरीफ नगर मध्य, बिहारशरीफ नगर उत्तरी, एकंगरसराय पूर्वी, चंडी नगर, रहुई, नूरसराय उत्तरी एवं दक्षिणी मंडल शामिल रहे। इस बाबत जानकारी जिला अध्यक्ष ने दी।

बिहारशरीफ नगर उत्तरी मंडल की कार्यसमिति बैठक बबुरबन्ना सामुदायिक भवन में मंडल संयोजक संदीप कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तथा मंडल प्रभारी के रूप में जिला मीडिया सह प्रभारी एवं निवर्तमान बिहारशरीफ महानगर अध्यक्ष अमरेश कुमार उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि “भाजपा का नारा है – बूथ जीतो, चुनाव जीतो।” इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि वे बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करें। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को हर क्षेत्र में सशक्त बताते हुए कहा कि भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को नष्ट करना देश की शक्ति का प्रतीक है।

बैठक में मंडल प्रभारी अमरेश कुमार ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता की समस्याओं को पार्टी मंच एवं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से समाधान कराने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार के प्रतिनिधि शिवम् राज ने कार्यकर्ताओं को मंत्री की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जो भी जनसमस्याएं हों, उन्हें मंत्री कार्यालय में लाया जाए, उनका निश्चित रूप से समाधान किया जाएगा।

बिहारशरीफ नगर मध्य मंडल की कार्यसमिति बैठक मंडल अध्यक्ष धनंजय कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक के प्रभारी नीरज कुमार डब्लू ने “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” का मंत्र देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से बूथ सशक्तिकरण की अपील की।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, महामंत्री शैलेन्द्र कुमार, जिला मंत्री आशुतोष कुमार, डा. सुनील कुमार के प्रतिनिधि शिवम् राज, मीडिया प्रभारी अमरेश कुमार, मंडल महामंत्री अमित शान, राजेश सिंह सिसोदिया, उपाध्यक्ष निराला कुमार, रंजीत कुमार रंजन, भेषनाथ प्रसाद, नगर मंत्री वीरेंद्र गिरी, मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष संजय कुमार कुशवाहा, मोनू कुमार, गौरी देवी, राजनंदिनी कुमारी, जया कुमारी, अविनाश कुमार, राजदेव पासवान, सुरेन्द्र शर्मा, सुनील कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment