विकसित भारत 2047 संकल्प के तहत भाजपा बिहारशरीफ नगर उत्तरी द्वारा संकल्प सभा का आयोजन

Written by Subhash Rajak

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ। विकसित भारत का अमृतकाल – सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी, बिहारशरीफ नगर उत्तरी मंडल की ओर से एक संकल्प सभा का आयोजन बबुरबन्ना स्थित सामुदायिक भवन में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर संयोजक संदीप कुमार ने की, जबकि संचालन नगर महामंत्री मोनू कुमार ने किया।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री शैलेन्द्र कुमार मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम प्रभारी के रूप में उपस्थित हुए और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के नेतृत्व की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया।
सभी उपस्थित लोगों को “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य में सहभागिता का संकल्प दिलाया गया।

जिला मंत्री डॉ. अशुतोष कुमार ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में देश और बिहार में ऐतिहासिक एवं सकारात्मक परिवर्तन हुआ है। भारत आज वैश्विक शक्ति बनकर उभरा है, और देश की अर्थव्यवस्था चौथे स्थान पर पहुंच चुकी है, जो जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचने की दिशा में अग्रसर है।”

जिला मीडिया सह प्रभारी एवं निवर्तमान बिहारशरीफ महानगर अध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया गया है, उसमें हम सभी देशवासियों का दायित्व बनता है कि हम भी अपना गिलहरी योगदान दें। भाजपा कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत बनाएं।”

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, जिला महामंत्री शैलेन्द्र कुमार, जिला मंत्री डॉ. अशुतोष कुमार, अमरेश कुमार, नगर उपाध्यक्ष जतन राव आर्य, सुनील कुमार, विक्रम कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment