बिहारशरीफ नगर निगम ने चलाया पोस्टर-बैनर हटाओ अभियान

Written by Sanjay Kumar

Published on:

बिना अनुमति लगाए गए प्रचार सामग्री पर जुर्माना, सभी प्रतिष्ठानों को चेतावनी

अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ। बिहारशरीफ नगर निगम ने नगर क्षेत्र में बिना अनुमति सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए पोस्टर और बैनर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में 5 जून की रात, नाला रोड क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर अनधिकृत रूप से लगाए गए पोस्टर-बैनर हटाए गए तथा संबंधित प्रतिष्ठानों पर दंड शुल्क अधिरोपित किया गया।

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर, बैनर लगाने से पूर्व नगर निगम कार्यालय से विधिवत अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति लगाए गए सभी प्रचार सामग्री को बिना किसी पूर्व सूचना के हटा दिया जाएगा।

नगर आयुक्त ने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रचार-प्रसार संबंधी किसी भी सामग्री को सार्वजनिक स्थलों पर लगाने से पूर्व नगर निगम से अनुज्ञा (परमिशन) अवश्य प्राप्त करें, अन्यथा विधानुसार जुर्माना लगाया जाएगा।

नगर निगम की यह कार्रवाई शहर को साफ-सुथरा एवं सौंदर्यपूर्ण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Comment