साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 गिरफ्तार, मोबाइल, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ । जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 15 अप्रैल को अस्थावां थाना अंतर्गत ओईयाँव गांव और उसके आसपास के खेतों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें कुल छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

इस छापेमारी अभियान में बीएसएपी (BSAP) और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने पूरे क्षेत्र को चारों ओर से घेरते हुए सघन तलाशी अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व अस्थावां थाना के थाना प्रभारी द्वारा किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  1. राकेश कुमार, पिता – कृष्णा पासवान (उम्र लगभग 27 वर्ष)
  2. नीतीश कुमार, पिता – रामप्रवेश पासवान (उम्र लगभग 26 वर्ष)
  3. विमलेश कुमार, पिता – रामविलास पासवान (उम्र लगभग 21 वर्ष)
  4. सुरज कुमार, पिता – उपेन्द्र पासवान (उम्र लगभग 23 वर्ष)
  5. दीनानाथ पासवान, पिता – दिनेश पासवान (उम्र लगभग 19 वर्ष)
  6. एक अन्य आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है, जिसकी पहचान गुप्त रखी गई है।
    पुलिस ने इन अपराधियों के पास से कुल 11 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। साथ ही दीनानाथ पासवान के घर से एक देसी कट्टा और 5 जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं।

इस संबंध में अस्थावां थाना में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं – कांड संख्या 120/25, दिनांक 15.04.2025 – मोबाइल बरामदगी एवं साइबर अपराध से संबंधित तथा कांड संख्या 121/25, दिनांक 16.04.2025 – देसी कट्टा और कारतूस की बरामदगी से संबंधित।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन आरोपियों से पूछताछ जारी है और इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।इस अभियान में अस्थावां थाना के प्रभारी पुलिस निरीक्षक (पु.नि.) सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और बल के जवान शामिल थे।

Leave a Comment