विजय प्रकाश उर्फ पिंनु नूरसराय (अपना नालंदा): जदयू प्रखंड कार्यालय, नूरसराय में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ‘निराला’ उर्फ सोनी लाल ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जदयू के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र प्रसाद उपस्थित रहे।जयंती समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं और नेताओं ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि बाबा साहेब ने हमेशा समाज के सबसे पिछड़े और दबे-कुचले वर्ग के upliftment की बात की, और आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उसी सोच के साथ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं।
प्रखंड अध्यक्ष सोनी लाल ने कहा कि बाबा साहेब ने भारतीय संविधान की रचना की, जो आज भी देश की मजबूती का आधार है। उन्होंने जीवन भर दलितों, वंचितों और गरीबों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। हमें उनके विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात कर समाज में समता और न्याय की स्थापना करनी चाहिए।
इस कार्यक्रम में डॉ. सुनील दत्त, सुधीर कुमार, अरुण यादव, रंजीत सिंह, मिथिलेश पासवान, शैलेन्द्र चौहान सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय नेता उपस्थित थे।



