अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ। बुधवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सफल आयोजन के उद्देश्य से जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। राजकीय खेल परिसर, राजगीर से खेल विभाग, बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्द्र ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन 04 से 15 मई 2025 तक बिहार राज्य के पांच जिलों—पटना, राजगीर (नालंदा), भागलपुर, गया और बेगूसराय—में किया जाएगा। इस दौरान नालंदा जिले में फेंसिंग, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग एवं कबड्डी जैसे खेलों का आयोजन प्रस्तावित है।
यह जागरूकता रथ नालंदा जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में भ्रमण करेगा और खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाएगा।
इस अवसर पर नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर के कुलसचिव रजनीकांत, नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, आपदा शाखा के अपर समाहर्ता, गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।




