अरविन्द प्रसाद ने छोटी पहाड़ी विद्यालय में प्रधान शिक्षक पद का किया योगदान, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बताया प्राथमिकता

Written by Sanjay Kumar

Published on:

आर संतोष भारती
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ, नालंदा की जिला इकाई के उप प्रभारी अरविन्द प्रसाद ने सोमवार को प्राथमिक विद्यालय छोटी पहाड़ी में प्रधान शिक्षक के रूप में योगदान दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक बीरेंद्र कुमार सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और नियमानुसार विद्यालय का कार्यभार सौंपा।

अरविन्द प्रसाद ने अपनी शिक्षकीय यात्रा की शुरुआत बिहारशरीफ प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय लोहगानी से की थी। तत्पश्चात उन्होंने बीपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर अररिया जिले में सेवा दी। इसके बाद प्रधानाध्यापक परीक्षा में सफलता प्राप्त कर वे अपने गृह प्रखंड कतरीसराय लौटे हैं।

नव नियुक्त प्रधान शिक्षक ने योगदान के बाद विद्यालय परिवार के साथ बैठक कर अपनी कार्य योजना साझा की। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को अपनी पहली प्राथमिकता बताया। साथ ही उन्होंने एमडीएम (मिड डे मील) की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने की दिशा में विशेष ध्यान देने की बात कही और रसोइया को निर्देशित किया।

विद्यालय परिवार ने श्री प्रसाद के नेतृत्व में शैक्षणिक माहौल में सकारात्मक बदलाव की आशा व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment