वार्षिक स्पोर्ट्स मीट 2025: माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विजेताओं को मिला सम्मान

Written by Sanjay Kumar

Published on:

संजय कुमार
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। शुक्रवार को माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल के परिसर में चार दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव “एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2025” के समापन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह खेल समारोह 22, 23 एवं 24 दिसंबर 2025 तक आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धीरेंद्र कुमार (जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह विशेष पोक्सो न्यायाधीश) तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती रेश्मी कुमारी उपस्थित रहीं। दोनों गणमान्य अतिथियों ने विजयी प्रतिभागियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक तथा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।


मुख्य अतिथि धीरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल मनुष्य में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में सक्रिय रूप से शामिल होने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि श्रीमती रेश्मी कुमारी ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और अभ्यास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।


विद्यालय के प्राचार्य श्री शोवन वेणुगोपाल राव चक्राला ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य छात्रों का सर्वांगीण विकास करना है। खेल प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को पहचानने और निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों व अभिभावकों को बधाई दी।


इस अवसर पर विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में—
• आरवी राज (कक्षा IV) : 100 मीटर दौड़ प्रथम, लंबी कूद प्रथम, स्पून रेस प्रथम
• मोहम्मद मिज़ान आलम (कक्षा IV) : 200 मीटर दौड़ प्रथम, लंबी कूद प्रथम, फ्रॉग जंप द्वितीय
• देवांशी राज (कक्षा VI) : 100 मीटर दौड़, लंबी कूद व ऊँची कूद—सभी में प्रथम
• शावेज़ क़मर (कक्षा VII) : 200 मीटर दौड़ प्रथम, शॉटपुट प्रथम, लंबी कूद द्वितीय
विजेताओं की उपलब्धियों से कार्यक्रम स्थल पर खुशी और उत्साह का माहौल रहा। समारोह के अंत में विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी आयोजन जारी रखने की घोषणा की।

Leave a Comment