अपना नालंदा संवाददाता
थरथरी ।मंगलवार को थरथरी प्रखंड के कई पैक्सों (प्राथमिक कृषि साख समितियों) में वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। इन आमसभाओं में पैक्स सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जहाँ ऋण वितरण, उर्वरक उपलब्धता, लाभांश वितरण सहित अन्य विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
थरथरी पैक्स की वार्षिक आमसभा का आयोजन थरथरी डीहा में किया गया, जिसकी अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष सुभाष प्रसाद सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक विवेकानंद ने किया।
नारायणपुर पैक्स की आमसभा पैक्स गोदाम शेखपुरा डीह में संपन्न हुई। इसमें पैक्स अध्यक्ष चंद्रमणि कुमार और प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।
कचहरिया पैक्स की आमसभा उच्च विद्यालय कचहरिया परिसर में आयोजित की गई। इसमें अध्यक्ष राजवल्लभ यादव और प्रबंधक श्रीकांत गोविंद ने सदस्यों के साथ विभिन्न मुद्दों पर संवाद किया।
छरियारी पैक्स की आमसभा में अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह एवं प्रबंधक अजीत कुमार चौहान ने वर्ष 2025 के लिए प्रस्तावित योजनाओं पर चर्चा करते हुए ऋण वितरण, उर्वरक की उपलब्धता और लाभांश वितरण जैसे विषयों की जानकारी दी।
इन कार्यक्रमों में पंचायत प्रतिनिधि मुखिया शैलेन्द्र यादव, वीरेंद्र ठाकुर, सियासरण सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने भाग लिया और अपने विचार साझा किए।