आदर्श बर्धन ने JEE Main 2025 में हासिल किए 99.92 पर्सेंटाइल, JEE Advance की तैयारी में जुटे

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अपना नालंदा संवाददाता
बिहारशरीफ। सफलता पाने के लिए सही दिशा और मजबूत रणनीति बेहद जरूरी होती है। इसे सिद्ध कर दिखाया है बिहारशरीफ के कुशवाहा कॉलोनी निवासी जितेन्द्र प्रसाद वर्मा के पुत्र आदर्श बर्धन ने, जिन्होंने JEE Main 2025 के फाइनल परिणाम में 99.92 पर्सेंटाइल हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

आदर्श का मानना है कि JEE जैसी कठिन प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने के लिए एक स्पष्ट रणनीति के साथ कठिन परिश्रम और आत्म-नियंत्रण अत्यंत आवश्यक है। उनके इस प्रदर्शन ने न केवल उनके परिवार को गर्वित किया है, बल्कि समाज को भी प्रेरणा दी है।

आदर्श के पिता जितेन्द्र प्रसाद वर्मा और माता अंजू कुमारी, दोनों हरनौत प्रखंड के एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं। उनकी माता अंजू कुमारी ने बताया कि यह सफलता आदर्श की मेहनत, अनुशासन और पढ़ाई के प्रति समर्पण का परिणाम है।

आदर्श ने मैट्रिक परीक्षा में 96% अंक प्राप्त किए थे और इस वर्ष उन्होंने इंटर की परीक्षा दी है, जिसमें बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। अब उनका पूरा फोकस 18 मई 2025 को होने वाली JEE Advanced परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिहार और देश का नाम और ऊंचा करने पर है।

परिवार और आसपास के लोगों ने मिठाई खिलाकर आदर्श को इस सफलता की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment