बस्ती में रंगों की बौछार, होली मिलन में एकता का संकल्प

Written by Sanjay Kumar

Published on:

हरिओम कुमार
हरनौत (अपना नालंदा)। स्थानीय नगर पंचायत की मुख्य पार्षद बबीता देवी के प्रतिनिधि धीरज कुमार उर्फ पल्लू सिंह के बस्ती स्थित आवास पर शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं आम लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुरेश सिंह मौजूद थे। उन्होंने होली मिलन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि यह आपसी मतभेद भुलाकर एकता, प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील की।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान आपसी मेल-मिलाप, हंसी-खुशी और सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला। सभी ने संकल्प लिया कि क्षेत्र में सद्भाव और एकता की भावना को और मजबूत किया जाएगा।

Leave a Comment