उर्दू प्राथमिक विद्यालय कोनासराय में पांचवीं उत्तीर्ण छात्रों को दी गई भावपूर्ण विदाई

Written by Sanjay Kumar

Published on:

आर संतोष भारती
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। सदर प्रखंड के उर्दू प्राथमिक विद्यालय, कोनासराय में पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्रों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए भावपूर्ण माहौल में विदाई दी।
समारोह के दौरान शिक्षक मो. नजमुद्दीन ने उत्तीर्ण छात्रों को डायरी, कलम और माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आगे की पढ़ाई पूरी लगन, मेहनत और ईमानदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए शिक्षा सबसे बड़ा साधन है और विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति हमेशा समर्पित रहना चाहिए।
प्रधान शिक्षक रवि रंजन कुमार ने विद्यार्थियों को अनुशासन का महत्व समझाते हुए कहा कि जहां भी जाएं, अनुशासन और संस्कार को कभी न छोड़ें। उन्होंने कहा कि आज के दौर में शिक्षा का अर्थ केवल मैट्रिक या इंटर पास करना नहीं है, बल्कि अपनी रुचि के क्षेत्र में आगे बढ़कर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ सह-शैक्षिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी की सलाह दी।

Rajgir–Patna Express to Run Regularly from April 6; MP Kaushalendra Kumar to Flag Off the Train.


वहीं शिक्षिका शगुफ्ता परवीन ने विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार क्षेत्र चुनने तथा उसमें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर विद्यालय की ओर से हमेशा मार्गदर्शन और सहयोग दिया जाएगा।
इस अवसर पर तालीमी मरकज के शहंशाह आलम ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान छात्रों और शिक्षकों के बीच भावनात्मक माहौल देखने को मिला। अंत में सभी ने बच्चों के सफल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं दीं।


		

Leave a Comment