संजय कुमार
बिहारशरीफ(अपना नालंदा)। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर मिली ऐतिहासिक विजय ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी नालंदा द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा श्रम कल्याण केंद्र मैदान, बिहारशरीफ से निकाली गई, जिसका नेतृत्व भाजपा नालंदा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने किया।
इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार रहे। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान में लगाए गए जयघोष से माहौल गूंज उठा।
मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने कहा:
“ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम और रणनीतिक क्षमता का प्रमाण है। मात्र तीन दिनों में पाकिस्तान को घुटनों पर ला देना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सेना को अत्याधुनिक हथियारों से सुसज्जित किया गया है। स्वदेशी ब्रह्मोस और आकाश जैसी मिसाइलों ने ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाई। भारत अब एक अभेद्य सुरक्षा कवच बन चुका है।”
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा:
“तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को सलाम कर रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर की जीत पूरे देश के लिए गर्व की बात है। देश में निर्मित रक्षा उपकरणों और मिसाइलों की वैश्विक मांग में बढ़ोतरी हो रही है, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।”
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी अविनाश प्रसाद सिंह, महामंत्री शैलेन्द्र कुमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रज्ञा भारती, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह, रीना कुमारी, आश्रिती शर्मा, अरविंद पटेल, श्याम किशोर प्रसाद सिंह, मंत्री डॉ. अशुतोष कुमार, तेजस्विता राधा, साबो देवी, रवि राज, मीडिया सह प्रभारी अमरेश कुमार, अनुग्रह नारायण, अमरकांत भारती, धीरेन्द्र रंजन, सोनू कुमार हिंदू, चिक्कू सिंह, ललन कुमार, नीरज कुमार डब्ल्यू, मंडल अध्यक्ष धनंजय कुमार, अमित शान सिंह, अविनाश कुमार, शशिकला सिन्हा, मणिकांत पासवान, राजू माहुरी, प्रशांत भदानी, धीरज पाठक, मंजय चंद्रवंशी, खुशबू कुमारी, रेणु सिंह, विकास कुमार, निराला कुमार, विश्वनाथ कुमार, मोनू कुमार, प्रिंस सक्सेना सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




