सार्क मंच पर सम्मानित शशि भूषण का हाजीपुर विद्यालय में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित

Written by Sanjay Kumar

Published on:

अखिलेंद्र कुमार
पटना (अपना नालंदा)। मानवाधिकार पत्रकारिता के क्षेत्र में अहिंसा और शांति के संदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित करने के लिए शशि भूषण को साउथ एशिया हीरो अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सार्क देशों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में दिल्ली में प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त कर बिहार लौटने पर उनका विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।
हाजीपुर स्थित टैगोर किड्स एंड हाई स्कूल में उनके सम्मान में विशेष अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जहां विद्यालय परिवार ने उन्हें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रभारी प्राचार्य सुष्मिता वर्मा और शिक्षा प्रभारी रूबी कुमारी ने कहा कि शशि भूषण की उपलब्धि न केवल विद्यालय, बल्कि वैशाली, बिहार और पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के निदेशक का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।
सम्मान के बाद शशि भूषण ने कहा कि यह उपलब्धि व्यक्तिगत नहीं, बल्कि उन सभी भारतीयों की है जिन्होंने वैशाली को लोकतंत्र की प्रथम धरती के रूप में प्रतिष्ठित किया। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य विश्व के 160 से अधिक लोकतांत्रिक देशों में भारत की संस्कृति, मातृभाषाओं और शांति के संदेश को पत्रकारिता के माध्यम से प्रसारित करना है।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Leave a Comment