“दिव्यांग बच्चों के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, हरनौत में वितरित किए गए सहायक उपकरण”

Written by Subhash Rajak

Published on:

हरिओम कुमार
हरनौत (अपना नालंदा)। स्थानीय बीआरसी कार्यालय परिसर में मंगलवार को बिहार शिक्षा परियोजना के समावेशी शिक्षा संभाग के तहत दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में हरनौत, चंडी, थरथरी और नगरनौसा प्रखंड के कुल 109 चयनित दिव्यांग बच्चों के बीच विभिन्न सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर निम्नलिखित उपकरणों का वितरण किया गया:

बड़ी ट्राईसाइकिल: 06

छोटी ट्राईसाइकिल: 19

बड़ा व्हीलचेयर: 15

छोटा व्हीलचेयर: 06

ब्रेल किट: 08

स्मार्ट केन: 08

वॉकिंग स्टिक: 02

सीपी चेयर: 03

श्रवण यंत्र (हियरिंग एड): 42

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो. शाहनवाज द्वारा इन उपकरणों का वितरण किया गया।

इस मौके पर बीईओ नितेश कुमार रंजन ने बताया कि इन बच्चों का चयन पहले आयोजित एक विशेष शिविर के माध्यम से किया गया था। चयन प्रक्रिया के बाद भारत सरकार द्वारा अनुमोदित कंपनी से क्रय किए गए उपकरणों को वितरित किया गया है।

कार्यक्रम में जिला समन्वयक धनंजय कुमार, परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव सुनील कुमार, पूर्ण वास विशेषज्ञ सुबोध कुमार, नीतीश कुमार, संसाधन शिक्षक नंदलाल कुमार, शैलेंद्र पटेल, सरिता, उमेश, आशा सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment