बिहार के मानवाधिकार पत्रकार डॉ. शशि भूषण को साउथ एशियन हीरो पुरस्कार 2026, दक्षिण एशिया के कई पत्रकार सम्मानित

Written by Sanjay Kumar

Published on:

संजय कुमार
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। श्रीलंका में स्थापित साउथ एशिया क्षेत्रीय सहयोग फाउंडेशन द्वारा दक्षिण एशिया के विभिन्न देशों—नेपाल, भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका—के उन पत्रकारों को साउथ एशियन हीरो पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया, जिन्होंने लोकतंत्र, मानवाधिकार तथा प्रेस एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
यह सम्मान समारोह शुक्रवार की संध्या भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित क्राउन प्लाज़ा होटल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। सम्मानित पत्रकारों में सार्क पत्रकार मंच के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजू लामा (नेपाल), महासचिव मोहम्मद अब्दुर रहमान (बांग्लादेश), सदस्य स्मिता मिश्रा (भारत) तथा बिहार से मानवाधिकार पत्रकारिता के संवाहक डॉ. शशि भूषण कुमार शामिल हैं।
सम्मान प्राप्त करने के बाद अपने संक्षिप्त वक्तव्य में सार्क पत्रकार मंच के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजू लामा ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान पत्रकारों को लोकतंत्र, मानवाधिकार और प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए और अधिक ऊर्जा तथा प्रेरणा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि सार्क पत्रकार मंच निरंतर शांति, लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की वकालत करता रहा है।

Bank employees to join nationwide strike on February 12 against new labor laws


इस अवसर पर नेपाल से रुद्र सुबेदी, नृपेंद्र लाल श्रेष्ठ, अजमत अली सिद्दीकी; भारत से अनिरुद्ध सुधांशु; बिहार से सार्क देशों के अतिरिक्त थाईलैंड और मॉरीशस में सक्रिय मानवाधिकार पत्रकारिता के संवाहक डॉ. शशि भूषण कुमार; तथा श्रीलंका से राहुल समंथा सहित अनेक लोकतंत्र के प्रहरी पत्रकारों को साउथ एशियन हीरो पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अमिला मोरेमाडा ने कहा कि उनका संगठन आने वाले समय में भी दक्षिण एशिया में लोकतंत्र, मानवाधिकार तथा प्रेस और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन इन मूल्यों की रक्षा एवं सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment