दीपनगर थाना ने अपनी दक्षता साबित कर जलाए रखा नालंदावासियों की आशाओं का दीप ! 60 घंटा में किया पर्दाफाश !

Written by Subhash Rajak

Published on:

नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में व्यापारी से हुए लूटकांड का पुलिस ने सिर्फ 60 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। इस सराहनीय कार्रवाई में तीन अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ लूट के 1,69,000 रुपये, एक घटना में प्रयुक्त होंडा BRV कार (नंबर BR-01PG-2977), और तीन मोबाइल बरामद किए गए हैं।

विजय सिंह ने दी थी घटना की जानकारी

23 जनवरी 2025 को विजय सिंह (ग्राम कल्याणपुर, थाना परवलपुर, जिला नालंदा) ने दीपनगर थाना में सूचना दी कि कंचनपुर के किचनी पुल के पास, एनएच-20 पर, उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर तीन अज्ञात अपराधियों ने रोका। हथियार का डर दिखाकर उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ते हुए उनसे 2 लाख रुपये और मोबाइल लूट लिए।

पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए दीपनगर थाना कांड संख्या-30/25 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर 1) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया,

जिसमें दीपनगर थाना और जिला आसूचना इकाई के अधिकारी शामिल थे। पुलिस टीम ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

किचनी पुल अपराध में किसे किया गया गिरफ्तार

  1. मो. अनाम बखो (उम्र: 35 वर्ष, पिता: नूर मोहम्मद, साकिन: सिमरौर, थाना: नीमचक बथानी, जिला: गया)
  2. मो. समीर आलम (उम्र: 22 वर्ष, पिता: मो. अनाम बखो, साकिन: सिमरौर, थाना: नीमचक बथानी, जिला: गया)
  3. मो. अरमान (उम्र: 30 वर्ष, पिता: मरहूम रहूफ, साकिन: छज्जू बगीचा, थाना: बिहार, जिला: नालंदा)

गिरफ्तार अपराधियों के पास से क्या हुए बरामद !

  • 1,69,000 रुपये नकद
  • घटना में इस्तेमाल होंडा BRV कार (रजिस्ट्रेशन नंबर: BR-01PG-2977)
  • तीन मोबाइल फोन

इस तेज-तर्रार टीम के प्रमुख सदस्य:

  1. पु.नि. सह थानाध्यक्ष जितेंद्र राम (दीपनगर थाना)
  2. पु.नि. आलोक कुमार सिंह (जिला आसूचना इकाई)
  3. पु.अ.नि. पंकज कुमार सिंह
  4. पु.अ.नि. रौशन कुमार
  5. जिला आसूचना इकाई के अन्य सदस्य

प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानकारी:

घटना का खुलासा करते हुए सदर डीएसपी खुर्शीद आलम ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

डीएसपी आलम ने कहा, “हम इस घटना से जुड़े अन्य अपराधियों की भी तलाश कर रहे हैं। जल्दी ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

मीडिया के सवालों पर डीएसपी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस की यह मुहिम अपराधियों के खिलाफ लगातार जारी रहेगी।

नालंदा पुलिस की यह उपलब्धि क्यों है खास?

आए दिन नालंदा पुलिस अपनी दक्षता साबित करते रहते हैं, इस लूटकांड का 60 घंटे में पर्दाफाश कर पुलिस ने न केवल अपनी दक्षता साबित की है, बल्कि जनता के बीच सुरक्षा का विश्वास भी बढ़ाया है।

नालंदा पुलिस के इस तेज-तर्रार कदम

Leave a Comment