चंडी (अपना नालंदा)। नालंदा अभियंत्रण महाविद्यालय, चंडी में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। यह दिवस प्रतिवर्ष 28 फरवरी को महान वैज्ञानिक सी. वी. रमन की स्मृति में आयोजित किया जाता है, जिन्होंने वर्ष 1928 में रमन प्रभाव की खोज की थी और वर्ष 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. राजेश रंजन सिन्हा ने मानव जीवन में विज्ञान की उपयोगिता पर प्रकाश डाला तथा बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित सर सी. वी. रमन टैलेंट सर्च टेस्ट इन साइंस में चयनित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। डिपार्टमेंट ऑफ अप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज की विभागाध्यक्ष डॉ. कुमारी ममता ने डॉ. रमन के जीवन एवं उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए इस वर्ष की थीम “वूमेन इन साइंस: कैटालाइजिंग विकसित भारत” की महत्ता बताई।
कार्यक्रम के समन्वयक मो. शाहिर मल्लिक ने सभी शिक्षकों, छात्रों और स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अजय कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ. सुषमा कुमारी, डॉ. धीरेन्द्र कुमार, डॉ. ब्रजेश कुमार, श्वेता कुमारी, कुमार सचिन यादव उपस्थित रहे। मंच संचालन सीएसई द्वितीय सेमेस्टर के छात्र प्रणव कुमार मिश्रा ने किया। आयोजन की सफलता में स्टूडेंट वॉलिंटियर्स उत्कर्ष, गौरव, ऋचा, रिया, अंजलि, बबली, शशांक, सुमित एवं अनिल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नालंदा अभियंत्रण महाविद्यालय में विज्ञान दिवस पर प्रतिभाओं का सम्मान समारोह
Written by Sanjay Kumar
Published on:







