नूरसराय में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, संस्थानों में फहराया गया तिरंगा

Written by Subhash Rajak

Published on:

विजय प्रकाश उर्फ पिन्नु
नूरसराय(अपना नालंदा)। पूरे प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस शानो-शौकत और देशभक्ति के उमंग-उत्साह के साथ मनाया गया। विभिन्न सरकारी एवं शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया गया।

नालंदा उद्यान महाविद्यालय
नालंदा उद्यान महाविद्यालय, नूरसराय में प्राचार्य डॉ. रणधीर कुमार ने तिरंगा फहराया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर शहीदों की याद दिलाता है जिनके बलिदान की बदौलत आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और समाज का नाम रोशन करें।

थाना परिसर
थाना परिसर में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर जवानों को सलामी दी। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने परेड के माध्यम से देशभक्ति का प्रदर्शन किया। थानाध्यक्ष ने कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा ही सच्ची देशभक्ति है।

प्रखंड कार्यालय
प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख रेखा देवी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम समाज और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएँगे।

अन्य स्थानों पर समारोह
प्रखंड के कई विद्यालयों और पंचायत भवनों में भी तिरंगा फहराया गया। बच्चों ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को जीवंत बना दिया।मध्य विद्यालय,सरदार बिगहा नूरसराय में प्रधानाध्यापक मो० मोअज्जम अहसन ने तिरंगा फहराया।

इस अवसर पर प्रखंड के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment