बिहारशरीफ में रोटरी क्लब का 47वां पदस्थापन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

Written by Sanjay Kumar

Published on:

संजय कुमार
बिहारशरीफ (अपना नालंदा)। रोटरी क्लब ऑफ बिहारशरीफ (क्लब आईडी–16004) का 47वां पदस्थापन समारोह रोटरी वर्ष 2025–26 के अवसर पर गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम होटल ममता इंटरनेशनल में आयोजित किया गया, जिसमें आरआई डिस्ट्रिक्ट–3250 की जिला गवर्नर नम्रता का आधिकारिक दौरा मुख्य आकर्षण रहा।
मुख्य अतिथि डॉ. अजीत कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि बिंदु सिंह उपस्थित रहीं। साथ ही डॉ. अजय कुमार और डॉ. सुनील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ी। समाजसेवी अर्चना कुमारी ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।


कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के स्वागत गीत व सांस्कृतिक नृत्य से हुई। इसके बाद नए पदाधिकारियों का औपचारिक पदग्रहण कराया गया और आगामी वर्ष की योजनाओं पर चर्चा की गई। क्लब अध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, मिशन हरियाली और डायलिसिस सेवा जैसी परियोजनाओं को और प्रभावी बनाया जाएगा। सचिव अभिषेक कुमार सिन्हा ने संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया। प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. अजय कुमार सिन्हा ने आयोजन की सफलता का श्रेय सभी सदस्यों को दिया।


समारोह में प्रमोद कुमार, अजय कुमार, अशोक, ममता, धीरज कुमार, रविचंद्र, दिलीप कुमार और तनु सिंह सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम सेवा, एकता और सामाजिक उत्तरदायित्व के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Comment