वेणुवन-नालंदा जिला के राजगीर में स्थित एक प्रयटक स्थल 

Written by Sanjay Kumar

Updated on:

नमस्कार दोस्तों ! वेणुवन जिसे बांस का वन भी कहा गया है, यह बिहार के नालंदा जिला के राजगीर में स्थित है   यदि आप शांति, ध्यान और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेना चाहते हैं तो, वेणुवन जरूर पधारें क्योंकि वेणुवन एक ऐसा स्थल है जहाँ इतिहास, धर्म और प्रकृति का संगम होता है। 

वेणुवन में क्या है खास !

वेणुवन बिहार के नालंदा जिला के राजगीर में स्थित है , राजगीर का इस क्षेत्र का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है जो बोद्ध धर्म से जुड़ा हुआ है

यहाँ भगवान बुद्ध ने अपने महत्वपूर्ण उपदेश दिए थे | वेणुवन भगवान बुद्ध द्वारा राजा बिंबिसार को दिए गए बांस के उपवन के रूप में प्रसिद्ध है। यहाँ भगवान बुद्ध ने अपने अनुयायियों को  ध्यान व उपदेश दिए थे |

क्या है वेणुवन का विशेष आयोजन और त्योहार ?

ऐसे तो वेणुवन अपने ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता के लिए प्रसिद्ध है, लेख के अनुसार आपको पता चल ही गया होगा की वेणुवन, बोद्ध धर्म से जुड़ा हुआ स्थान है और यहाँ बोद्ध धर्म से जुड़ी त्योहार और विशेष आयोजन होते रहता है पर उन सब में बुद्ध पूर्णिमा को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है |

वेणुवन से जुड़ी कहानियाँ –

जैसे की, आपको इस लेख के माध्यम से पता चल ही गया है की वेणुवन, भगवान बुद्ध से जुड़ा हुआ स्थान है

कहा जाता है 

भगवान बुद्ध ने अपनी कुछ महत्वपूर्ण शिक्षाएँ दी थीं और यह स्थान उनके जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है |

यहाँ और एक और कहानी वेणुवन से जुड़ी है

वो ये की उस समय मगध के राजा बिंबिसार हुआ करते थे और बिंबिसार द्वारा भगवान बुद्ध को वेणुवन  भेंट स्वरूप मिला था | एक समय की बात थी राजा बिंबिसार सरस्वती नदी में स्नान करने गए और उन्हे लौटने में देरी हो गई और वापस लौटने पर राजगीर का गेट बंद पाया, मजबूरन राजा बिंबिसार को वेणुवन में रात गुजारना पड़ा था |   

वेणुवन में मुख्य आकर्षण केंद्र क्या रहने वाला है ?

यदि आपने मन बनाया है की आपको वेणुवन घूमना है तो आप जान लें वेणुवन में मुख्य आकर्षण केंद्र क्या रहने वाला है –

  • ध्यान केंद्र– जो स्थान भगवान बुद्ध से जुड़ा हो और वहाँ ध्यान केंद्र न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है, यानी ध्यान केंद्र आपके यात्रा का एक आकर्षण केंद्र होने वाला है | 
  • बांस का वन– वेणुवन नाम बांस के वन के वजह से ही पड़ा है, ये वन मन को बहुत अधिक शांति और सुकून प्रदान करते हैं। 
  • ऐतिहासिक महत्व– बहुत सारे बोद्ध ग्रंथ हैं जिनमे वेणुवन का जिक्र किया गया है इससे पता चलता है की ये स्थान भगवान बुद्ध के काल से जुड़े हुए हैं |
  • प्राकृतिक सुंदरता– अगर आप प्रकीर्तिक प्रेमी हैं तो आपको यह जगह अपने जीवन में एकबार जरूर जाना चाहिए |

वेणुवन की भौगोलिक स्थिति

वेणुवन, नालंदा स्थित राजगीर की पहाड़ियों में विराजमान है और यहाँ काफी ज्यादा सांत वातावरण है तथा बहुत अधिक हरयाली है जो प्रकीर्तिक सुंदरता को बढ़ाता है |

प्रवेश शुल्क

आपको बता दें वेणुवन में प्रवेश के लिए कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता है, यह स्थान सभी आगंतुकों के लिए निःशुल्क है।

खान-पान की सुविधा और स्थानीय व्यंजन

नालंदा के राजगीर में आपको खानपान का दिक्कत नहीं होने वाला है क्यूंकी राजगीर के इस स्थान में अब कई रेस्टोरेंट और ढाबे खुल गए हैं जो आपके खानपान की जरूरतों को पूरा करता है | 

यहाँ आप अपने इच्छा के अनुसार भोजन कर सकते हैं लेकिन यदि आप यहाँ के स्थानीय व्यंजन को चखना चाहते हैं तो आप यहाँ के लिट्टी चोखा और दाल पूरी को जरूर खाएं |

स्थानीय गाइड और टूर ऑपरेटर की जानकारी

राजगीर में कई स्थानीय गाइड और टूर ऑपरेटर उपलब्ध हैं, जो वेनुवन और अन्य स्थलों का भ्रमण कराते हैं। और आपको वहाँ के महत्ता के बारे में बताते हैं जो आपको एक अलग दुनिया में ले जाएगी |

निकटतम पर्यटक स्थल

यदि आप वेणुवन के साथ-साथ और भी जगहों की सेर करना चाहते हैं तो आप इन जगहों पर घूम सकते हैं क्योंकि ये जगह वेणुवन के आस-पास ही है जो आपको अधिक खर्चे से बचाता है –

वेणुवन का वर्तमान रख रखाव कैसा है ?

आपके जानकारी के लिए बता दें वेणुवन, स्थानीय प्रशासन और स्थानीय संगठन द्वारा काफी अच्छे तरीके से देखभाल किया गया है,

यहाँ आपको स्वच्छ वातावरण देखने को मिलेगा तथा आप पर्यटकों से भी अनुरोध किया जाएगा की आप भी स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें और वातावरण को दूषित न करें |

वेणुवन के समीप उपलब्ध सुविधाएं

एटीएम: राजगीर में कई एटीएम उपलब्ध हैं।

मेडिकल सुविधा: राजगीर में अस्पताल और मेडिकल स्टोर हैं।

घूमने का सबसे अच्छा समय 

यदि आप वेणुवन घूमना चाहते हैं तो आपके यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय है october से march का महिना क्यूंकी इस समय मौसम सुहावना रहता है |

यात्रियों का review और रेटिंग 

वेणुवन को यात्रियों द्वारा काफी अच्छा रिव्यू और रेटिंग दिया गया है क्यूंकी वेणुवन में काफी ज्यादा सांत माहौल है और यहाँ की सुंदरता की काफी ज्यादा तारीफ होती है |

Tour Tips और सावधानियाँ

वेनु वन एक अद्वितीय स्थल है, जो इतिहास, धर्म और प्राकृतिक सुंदरता का संगम है। यहाँ आकर हर व्यक्ति एक अनूठा और शांति भरा अनुभव प्राप्त करता है। अतः आपको भी यहाँ कुछ सावधानियाँ बरतनी होगी जैसे-

  • स्थान की पवित्रता का ध्यान रखना होगा।
  • अपने साथ पानी की बोतल और स्नैक्स रखें।
  • धूप से बचने के लिए टोपी और सनस्क्रीन लगाएं।
  • स्थानीय गाइड की सेवाएं लें।

समय सारणी

वेणुवन सप्ताह में सातों दिन खुला रहता है यहाँ आप सुबह के 6 बजे से शाम के 6 बजे तक घूम सकते हैं और इस सांत पवित्र स्थान के मनोरम दृश्य का लुफ़्त उठा सकते हैं |

वेणुवन पहुँचने का मार्ग 

वेनु वन तक सड़क मार्ग, रेल मार्ग और हवाई मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है।

  • सड़क मार्ग: पटना से राजगीर तक अच्छी सड़कें हैं। आप टैक्सी या बस के माध्यम से राजगीर पहुंच सकते हैं।
  • रेल मार्ग: राजगीर रेलवे स्टेशन सबसे निकटतम स्टेशन है।
  • हवाई मार्ग: पटना हवाई अड्डा सबसे निकटतम हवाई अड्डा है, जो राजगीर से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर है।

निकटतम हवाई अड्डा / रेलवे स्टेशन / बस स्टैंड

निष्कर्ष 

इस लेख में हमने आपको वेणुवन से जुड़ी हर एक बातों को बताया तथा जानकारी दिया, यदि आपको कुछ भी वेणुवन से संबंधित पूछना हो तो हमारे कमेन्ट बॉक्स में आप अपने बात को रख सकते हैं | हमारे इसस लेख से बने रहने के लिए आपका सहृदय धन्यवाद और, ओर भी ऐसे आर्टिकल पढ़ने का शोक या घूमने का शोक रखते हैं तो जुड़े रहें हमारे साथ | 

Leave a Comment